For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मई माह में IPL की दो नई टीमों के लिए होगी नीलामी '

नई दिल्ली। आईपीएल में दो नई टीमों को शामिल किए जाने के लिए बीसीसीआई ने प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मई माह में दो नई टीमों की नीलामी की जाएगी और 2022 के आईपीएल में 10 टीमें टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी जिसमे बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह भी शामिल थे उनकी शनिवार को अहम बैठक हुई है और इस दौरान अलग-अलग नीतियों को लेकर चर्चा की गई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसपर अपनी मुहर लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार मई माह में दो नई टीमों को आईपीएल में शामिल किए जाने के लिए नीलामी की जाएगी।

सूत्र के अनुसार अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और मई माह के अंत तक दोनों नईं टीमों को लेकर जरूरी प्रक्रिया को पूरी कर लिया जाएगा। एक बार जब टीम फाइनल हो जाएगी तो टीमों को तैयार करने का काम शुरू किया जा सकता है जिसमे समय लग सकता है। बता दें कि आज वनडे टीम का ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार किसी भी सीनियर खिलाड़ी ने फिलहाल आराम की इच्छा जाहिर नहीं की है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीम का ऐलान रविवार को हो सकता है। ना तो विराट कोहली और ना ही रोहित शर्मा ने आराम की इच्छा जाहिर की है, आगाी वर्ल्ड कप को देखते हुए किसी भी तरह की चौंकाने वाली टीम का ऐलान संभव नहीं है।

बता दें इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में किया जाएगा, लेकिन कोरोना महामारी के चलते लोगों को क्रिकेट मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। आईपीएल का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच खेला जाएगा। अहम बात यह है कि इस बार किसी भी टीम को होम ग्राउंड पर खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 8:13 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+