For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबईं-पंजाब के मैच में दो सुपर ओवर के बाद वीरेंद्र सहवाग को याद आया गब्बर सिंह का डायलॉग

IPL 2020: Super Sunday में 3 Super Overs, Yuvraj-Sehwag समेत दिग्गजों ने किया कमेंट |Oneindia Sports

नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर हुए। किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच दो सुपर ओवर के बाद मैच का परिणाम आने के बाद लोगों का आईपीएल के प्रति प्यार और भी बढ़ गया है। दो सुपर ओवर को लेकर लोगों ने अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट के खास विश्लेषण के अपने अंदाज के लिए वीरेंद्र सहवाग लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। रविवार को दो सुपर ओवर के बाद वीरेंद्र सहवाग ने भी इस मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वीरेंद्र सहवाग ने मैच के बाद ट्वीट कर लिखा, दिन एक, सुपर ओवर दो। बहुत नाइंसाफी है। सहवाग ने कहा कि 2020 में सबसे अच्छी चीज आईपीएल है और इसकी खास वजह भी है। बता दें कि रविवार को दो मैच खेले गए थे और दोनों ही मैचों का फैसला सुपर ओवर से हुआ था। पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का नतीज भी सुपर ओवर से निकला था, जबकि दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का नतीजा भी एक नही बल्कि दो सुपर ओवर से निकला।

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शानदार 53 रनों की पारी खेली, जबकि आखिर में पोलार्ड और कूल्टर नाइल ने तेजी पारी खेल टीम के स्कोर को 176 तक पहुंचाया। वहीं 176 रन का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। दोनों ही टीमों ने इस मैच में 176 रन बनाए जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया। पहले सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 5 रन बनाए, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 15:52 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+