For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

20 साल के इस भारतीय क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। हाल ही में मनीष पांडे और कृष्णप्पा गाैथम ने शादी रचाई थी। लेकिन अब इनके बाद 20 साल का एक भारतीय क्रिकेटर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हां, 20 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने सगाई कर ली है। इस साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुके राजस्थान के इस लेग स्पिनर ने गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड इशानी से सगाई की। हालांकि शादी कब करेंगे, इसी तारीख सामने आना बाकी है।

बेहद खूबसूरत है राहुल की गर्लफ्रेंड

बेहद खूबसूरत है राहुल की गर्लफ्रेंड

राहुल ने सोशल मीडिया पर कई बार अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों ने कभी भी अपना रिलेशन फैंस से छिपाया नहीं। आईपीएल दाैरान भी इशानी को कई बार राहुल का सपोर्ट करते हुए देखा गया। इशानी देखने में बेहद खूबसूरत हैं। दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार 5 साल पहले किया था, जो अब जीवनभर में तब्दील होने वाला है।

दीपक ने दी बधाई

दीपक ने दी बधाई

दीपक चाहर ने अपने छोटे भाई और भाभी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। दीपक ने राहुल को सगाई की बधाई देते हुए लिखा- वह उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं जिन्हें अपनी पारी की शुरुआत में अपने जीवन का प्यार मिला। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट में चाहर ब्रदर्स जलवा बिखेर रहे हैं। दीपक और राहुल टीम के भविष्य भी माने जा रहे हैं। दीपक चाहर की उम्र 27 साल है।

राहुल ने IPL से किया प्रभावित

राहुल ने IPL से किया प्रभावित

इस गेंदबाज ने आईपीएल 2019 में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था। इस सीजन उन्होंने कुल 13 मैच खेले थे, जिसमे उन्होंने 6.55 की शानदार इकॉनामी रेट से गेंदबाजी करते हुए कुल 13 विकेट हासिल किए थे। राहुल ने राजस्‍थान की ओर से 2016 में नवंबर में पेशेवर क्रिकेट में कदम रखा। इस लेग स्पिनर ने 16 फर्स्ट क्लास मैच, 35 लिस्ट ए गेम और 35 टी20 मैच खेले हैं, जहां 64, 60 और 39 विकेट लिए। राहुल को इसी साल 6 अगस्त को विंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने का माैका मिला था जिसमें उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया था।

Story first published: Friday, December 13, 2019, 13:42 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+