Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकीः भारत की ज़मीन पर ऑस्ट्रेलिया बना विश्व विजेता

ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच शनिवार को खेले गए हॉकी विश्वकप फ़ाइनल में बाज़ी मारी ऑस्ट्रेलिया ने.

ऑस्ट्रेलिया ने यह मुक़ाबला 2-1 से जीता और इसी के साथ 24 वर्षों से चली आ रही प्रतीक्षा का ऑस्ट्रेलिया ने अंत कर दिया, विश्वकप जीतकर.

इससे पहले वर्ष 2002 और वर्ष 2006 में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया से यह मुक़ाबला जीता था और विश्वकप हासिल किया था.

पिछले दो विश्व कप फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जर्मनी के हाथों मात खानी पड़ी और शनिवार के खेल में ऑस्ट्रेलिया का संयोजन और आक्रामकता इसी हार से उबरने की तैयारी जैसा दिखाई दे रहा था.

हालांकि सधी और तेज़ हॉकी खेलती जर्मनी की टीम को टस से मस करना आसान नहीं था. मैच बहुत रोचक था और हर क्षण रोमांच से भरा हुआ.

पर जर्मनी वो दोहराने से चूक गया जो कि पिछले दो विश्वकपों से उसने हासिल किया था.

महज मेज़बान भर...

मेज़बान टीम भारत शुरुआती दौर में ही विश्वकप की दौड़ से बाहर हो गई थी.

हालांकि पहले मैच में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत खासी रोचक रही और लगा कि मेज़बान टीम इसबार अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सकती है.

लेकिन पेशेवर हॉकी की बात भारतीय टीम के लिए अगले मैचों में बेमानी साबित हो गई जब भारतीय खिलाड़ी मैदान में गेंद लेकर भाग रहे प्रतिद्वंद्वी का महज पीछा करते नज़र आए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+