India vs Australia: अगले दो मैचों के लिए जडेजा बाहर, अक्षर पटेल को मिला मौका
नई दिल्ली। टेस्ट सीरीज (बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) में धूल चटाने के बाद रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से कब्जा कर लिया। रविवार को इंदौर में हुए तीसरे मैच में भारत ने कंगारुओं को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलियया के खिलाफ अगले दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को लिया गया है। वहीं, शिखर धवन अभी भी घर पर है, जिन्हें अगले दो मैचों के लिए शामिल नहीं किया गया है।
भारत आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर वन स्थान पर
ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराने के बाद भारत आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर वन स्थान पर आ गया है। चेन्नई में डकवर्थ लुईस नियम से मैच जितने के बाद भारत ने कोलकाता में भी जीत को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जिसमें कप्तान कोहली के 92 रन और कुलदीप यादव की हैट्रिक शामिल थी। तीसरे मैच में हार्दिक पांड्या ने कमाल का ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए भारत को सीरीज पर कब्जा जमाने में अहम भूमिका निभाई।
कोहली ने पहले ही दे दिए थे बदलाव के संकेत
कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीतने के बाद ही संकेत दे दिए थे कि वे अगले दो मैचों में बदलाव करेंगे। लगातार 9 वन-डे मैच जीत चुकी टीम इंडिया गुरूवार को बैंगलोर में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी 10वीं जीत पर कब्जा करना चाहेगी। सीरीज का आखिरी मैच नागपुर में 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।
अगले दो मैचों के लिए टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रित बूमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, अक्सर पटेल और मोहम्मद शमी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
