MY VOICE: ऑस्ट्रेलिया में चैंपियन बनने वाले सारे गुण
लखनऊ। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार को 93 हजार से अधिक दर्शकों से खचाखच भरे मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) स्टेडियम में हुए ICC वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व कप अपने नाम कर लिया। आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड से मिले 184 रनों के आसान लक्ष्य को 101 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
क्रिकेट में खासा रूचि रखने वाले पेशे से बिजनेस मैन कुलदीप चौधरी का कहना है कि ''टीम ऑस्ट्रेलिया यह जीत डिजर्व करती थी।'' ''कुलदीप का कहना है कि टीम ऑस्ट्रेलिया में वो सारे गुण दिखे जो चैंपियन टीम में होने चाहिए। माइकल क्लार्क के वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने के ऐलान पर कुलदीप ने कहा कि ''एक महान प्लेयर को अब ग्राउंड में खेलता ना देख थोड़ी निराशा जरूर होगी लेकिन क्लार्क ऐसी ही विदाई के हकदार थे।''माइकल क्लार्क ने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप दिलाया इससे बड़ा गिफ्ट वो अपने देश को क्या दे सकते हैं।
यह सारी बातें कुलदीप ने वनइंडिया के My Voice कॉलम के लिये कही। कुलदीप ने कहा कि क्लार्क एक बेहतरीन ऑल राउंडर हैं और उन्होंने क्रिकेट को रोमांच के आसमान तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है।
Disclaimer: My Voice कॉलम के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली राय पाठक एवं आम जनता की राय है। इसमें वनइंडिया के विचार शामिल नहीं हैं।
आप भी रखें अपनी बात: किसी भी मुद्दे पर अगर आप अपनी बात वनइंडिया के माध्यम से रखना चाहते हैं, तो अपना मोबाइल नंबर, या फेसबुक आईडी हमें ई-मेल करें [email protected] पर।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
