Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हाय राम.. सचिन तेंदुलकर की छूटी बस और उन्हें मांगनी पड़ी लिफ्ट...

लंदन। हैरानी हुई ना..लेकिन यह बात खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने दोस्तों और चाहने वालों को सोशल मीडिया पर बताई है। तेंदुलकर इस समय लंदन में हैं और विंबलडन देखने के चक्कर में शनिवार को उनकी आखिरी ब्लू बस भी छूट गई जिसके जरिये वो अपने होटल जा सकते थे।

तेंदुलकर ने अपने ऑफ्सफोर्डशायर के ग्रेट हैस्ले की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की है और लिखा है कि मेरी आखिरी बस भी छूट गई तो क्या कोई मुझे लिफ्ट दे सकता है??

जिसके बाद तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गईं..आखिरकार इंडियन क्रिकेट का भगवान लिफ्ट जो मांग रहा था.. लोगों ने अपने चहेते सचिन के लिए तरह-तरह के मजेदार ट्विट किये हैं। किसी ने लिखा है कि काश आपको खूबसरत लिफ्ट देने का मौका मुझे मिला होता।

गौर करने वाली बात यह है कि सचिन को लिफ्ट देने के लिए महिलाओं और लड़कियों की तादात सबसे ज्यादा है। मानना पड़ेगा कि सचिने ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उनके दिवानों की दिवानगी उनके लिए बिल्कुल कम नहीं हुई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+