oi-Abhishek
मुंबई। वर्ष 2015 के दौरान होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच के सभी टिकट करीब एक साल पहले ही बिक गए चुके हैं। एक साल पहले ही सभी टिकट बिक जाना साफ बता रहा है कि भारत-पाकिस्तान का यह मैच स्वयं में काफी रोमांचकारी होगा।
मुंबई में होने वाले सभी मैचों के सीईओ जॉन हार्नडेन ने इस बात की पुख्ता जानकारी देते हुए कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच में हाेने वाले मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। ये मैच काफी रोमाचंकारी होगा। 15 फरवरी को यह मैच खेला जाएगा। हार्नडेन ने बताया कि इस मैच को देखने के लिए लोगों में इतनी ज्यादा उत्सुकता है कि वो अभी से ही 15 फरवरी के उस पल का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2011 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की भिडंत हुई थी। मैच भी काफी रोमाचंकारी था और भारत को इस मैच में जीत दर्ज हुई थी। इतिहास बताता है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान से एक मैच भी नहीं हारा है। ऐसे में 15 फरवरी 2015 को हाेने वाले इस मैच के लिए दर्शक ज्यादा से ज्याद ा संख्या में उपस्थित होना चाहते हैं ताकि भारत का उत्साह और अधिक बढ़ाया जा सके।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, June 12, 2014, 15:35 [IST]
Other articles published on
Jun 12, 2014