For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हर लिहाज से बेस्ट रहा विराट कोहली के लिए साल 2016

क्रिकेट के तीनों फार्मेट में कोहली सुपरहिट रहे, तो वहीं कप्तानी के रोल को बखूबी निभाकर कोहली ने दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया।

नई दिल्ली। साल 2016 क्रिकेट के लिहाज से भारतीयों के लिए काफी अच्छा रहा और इस साल पूरे 12 महीने सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली ही छाए रहे। क्रिकेट के तीनों फार्मेट में कोहली सुपरहिट रहे तो कप्तानी के रोल को बखूबी निभाकर कोहली ने ना केवल भारतीयों को बल्कि दुनिया के दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया।

दिल्ली के इस नायाब हीरे ने ऐसी पारियां खेली, जिसे देखकर हर किसी के मुंह से केवल एक ही शब्द निकला और वो था वाह। कोहली की शानदार बैटिंग के कारण ही उन्हें आईसीसी ने वनडे रैकिंग में टॉप पोजिशन दी है और वो लोकप्रियता के मामले में भी शीर्ष पर हैं।

आईए एक नजर डालते हैं कि इस साल किए गए कोहली के कमाल पर...

टेस्ट का हीरो

टेस्ट का हीरो

  • विराट ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 75.93 की शानदार औसत से 1215 रन बनाए।
  • विराट में टेस्ट में चार शतक लगाए, जिनमें तीन दोहरे शतक शामिल हैं।
  • वन-डे की शान

    वन-डे की शान

    • विराट ने इस साल वनडे में 92.37 के औसत से 739 रन बनाए।
    • इन मैचों की 10 पारियों में उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए।
    • 15 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले

      15 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले

      • विराट ने इस साल 15 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले और 106.83 की औसत से 641 रन बनाए, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं।
      • पहली बार टी-20 प्रारूप में खेले गए एशिया कप से लेकर टी-20 विश्व कप तक विराट ने हमेशा रन बनाए।
      • जब जरूरत थी तब चला बल्ला

        जब जरूरत थी तब चला बल्ला

        टी-20 विश्व कप में जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किलों से जूझ रहा था तब कोहली ने शानदार 84 रनों की पारी खेलकर भारत को पाकिस्तान पर जीत दिलाई थी, ये कोहली की यादगार पारियों में से एक है। इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 136.50 की औसत से उन्होंने 273 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

        6 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन

        6 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन

        विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार शतक जड़े।विराट ने आईपीएल में 16 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए जिसमें चार शतक के अलावा सात अर्धशतक भी शामिल रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+