Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट में फिसड्डी पाक, नहीं खेल पाएगा 2019 का वर्ल्ड कप, यह है बड़ी वजह

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम पर 2019 में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में न खेल पाने का संकट मडराने लगा है। टी20 विश्वकप की मौजूदा चैंपियन टीम वेस्टइंडीज का हाल पाकिस्तान के भी ज्यादा खराब है। दोनों आईसीसी की रैंकिंग में आगे पीछे हैं। जहां पाकिस्तान की रैंकिंग वन डे में 8 है तो वहीं वेस्टइंडीज की रैंकिंग 9 है।

हाल ही पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से साथ 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता लेकिन इसके बावजूद उसकी रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ। आईसीसी के मुताबिक 1 मई तक की रैंकिंग के बाद पहली बार पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम 2019 में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी है।

भारत कर चुका है क्वॉलीफाई
आईसीसी की मीडिया रिलीज के मुताबिक "भारत और सात अन्य टॉप टीमें 30 सितंबर 2017 को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वलीफाई करेंगी। जबकि अन्य चार टीमों को 2018 में 10-टीम के बीच खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से दूसरा मौका मिलेगा। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के पास बस यही आखिरी मौका बचा है।

एक आखिरी मौका है पाक के पास
आपको बता दें कि 2019 में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा 30 सितंबर 2017 को होगी। दरअसल पाकिस्तान और वेस्टइंडी के लिए मुसीबत का सबब इसलिए भी है क्योंकि इन दोनों टीमों के पास इस साल 1 मई तक कोई वन डे सीरीज नहीं है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+