For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2021: इन 4 खिलाड़ियों को ICC ने किया क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नोमिनेट

नई दिल्लीः इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर 2021 के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए नोमिनेट किया गया है। हालांकि, कोई भी भारतीय नोमिनेटिड लिस्ट में जगह नहीं बना सका।

जो रूट-

जो रूट ने इस साल 18 इंटरनेशनल मैचों में 1855 रन बनाए जिसमें 6 शतक और 58.37 की औसत शामिल है।

रुट ने इस साल की शुरुआत ही श्रीलंका के खिलाफ गाले में 228 रनों की मैराथन पारी खेलकर की थी और तब से लेकर उन्होंने आगे की ओर ही देखा है। फिर उन्होंने भारत के खिलाफ 218 रन बनाए। भारत के खिलाफ घरेलू दौरे पर भी उन्होंने 564 रन बनाए। यहां तक की मौजूदा एशेज में इंग्लैंड के घटिया प्रदर्शन के बावजूद वे इंग्लिश टीम के बेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

शाहीन शाह अफरीदी-

पाकिस्तान की सनसनी ने 36 इंटनरेशनल मैचों में 78 विकेट लिए थे जिसमें उनका औसत 22.20 रहा जबकि बेस्ट बॉलिंग फीगर 51 रन देकर 6 विकेट रहा। उन्होंने टी20 में इस साल 21 मैचों में 23 विकेट लिए और अपनी डेथ बॉलिंग में बहुत ज्यादा प्रभावित किया।

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में 17.06 के औसत से 47 विकेट लिए। उनको स्विंग, सीम, गति और तूफानी यॉर्कर वाला गेंदबाज माना जाता है।

केन विलियमसन-

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 16 इंटरनेशनल मैचों में 693 रन बनाए जिसमें एक शतक और 43.31 का औसत रहा।

केन विलियमसन के प्रदर्शन को केवल उनकी बैटिंग से जज नहीं किया जा सकता क्योंकि ये उनकी शानदार कप्तानी थी जिसके दम पर उन्होंन कीवी टीम की नैया कई मौकों पर पार लगाई है जिसमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल भी शामिल है। केन ने उस मुकाबले में पहली पारी में 49 और दूसरी में 52 रन जोड़े थे।

मोहम्मद रिजवान-

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बाकी सभी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल जाते हैं। उन्होंने केवल 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे, रिजवान का औसत 73.66 और स्ट्राइक रेट 134.89 रहा। उन्होंने बल्ले के अलावा विकेट के पीछे भी योगदान दिया।

रिजवान ने टेस्ट मैचों में भी अपना गेम काफी आगे बढ़ाया है जहां उन्होंने 9 मैचों में 45.50 के औसत से 455 रन बनाए हैं। सबसे अहम यह है कि वे पूरे साल निरंतरता के मामले में अव्वल रहे।

रिजवान ने कुल मिलाकर इस साल 44 मैचों में 1915 रन बनाए जिसमें 2 शतक के साथ 56.32 की औसत निकाली। उन्होंने विकेटकीपिंग में 56 शिकार किए।

Story first published: Friday, December 31, 2021, 19:12 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+