21 साल का क्रिकेटर आया सरकार की मदद के लिए आगे, दिए इतने रूपए
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी दूनिया दिन-रात जुटी हुई है। भारत में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन किया है जिसके कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर सरकार की मदद के लिए कई हस्तियां आगे आ रही हैं। भारतीय क्रिकेटर्स भी अब खुलकर दान दे रहे हैं। टीम इंडिया के लिए कुछ ही मैच खेलने वाली 16 साल की रिचा घोष ने 1 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया था। अब 21 साल के उस क्रिकेटर ने भी सरकार के लिए कदम आगे बढ़ाया है जो अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सका है।
बंगाल के लिए 22 रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज ईशात पोरेल ने भी मदद का ऐलान किया है। अलग-अलग फंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है। ईशान ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में बीस-बीस हजार रुपए की रकम दान में दी है, जबकि उन्होंने दस हजार रुपए मास्क खरीदने के लिए स्थानीय अस्पताल को दिए हैं। ईशान पोरेल ने 22 मैचों में 61 विकेट लिए हैं।
ये क्रिकेटर अभी तक राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं हुआ है। ईशान ने कहा कि हम जिस तरह से लड़ सकते हैं उस तरह से हमें इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ लड़ना चाहिए। मैं अपना योगदान दे रहा हूं। ईशान ने आगे कहा कि, मैं अपने पास की बस्ती में 100 लोगों को चावल, दाल मुहैया करा रहा हूं जो इस समय खाना नहीं खा पा रहे हैं। मैं और मेरे माता-पिता ने इन लोगों को पहचाना और पिछले दो दिन से इन लोगों की मदद कर रहे हैं। ईशान ने साथ ही लोगों से बाहर न निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं टीवी पर देख रहा हूं कि लोगबाग भीड़ में बाहर निकल रहे हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा होना चाहिए कि वह हर किसी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। मैं सभी से घर में रहने और सरकार का साथ देने की अपील करता हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
