Dale Steyn Birthday: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन 21वीं सेंचुरी के बेस्ट टेस्ट गेंदबाज माने जाते हैं। उनको क्रिकेट में सर्वकालिक महानतम टेस्ट गेंदबाजों में भी गिना जाता है।
महान गेंदबाज आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं। डेल स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 125 वनडे मैचों में 196 विकेट लिए हैं और 47 T20 इंटरनेशनल मैचों में 64 विकेट चटकाए हैं।
डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में 2343 दिनों तक नंबर एक गेंदबाज रहने का रिकॉर्ड कायम हुआ था। वे 2009, 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में नंबर एक रहे। स्टेन ने एक दशक टेस्ट क्रिकेट में डोमिनेंट किया और दक्षिण अफ्रीका की टीम के महानतम तेज गेंदबाजी अटैक के अगुवा बने।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा जलवा किसी और गेंदबाज के लिए देखने के लिए नहीं मिला। वेस्टइंडीज के कर्टली एंब्रोस 1719 दिनों तक नंबर एक गेंदबाज रहे थे। मुथैया मुरलीधरन 1711 दिनों तक रहे। ऑस्ट्रेलिया के पैटकमिंस 1466 दिनों तक नंबर 1 रहे हैं, और वे अभी भी खेल रहे हैं।
डेल स्टेन ने ओवरऑल 265 मैच खेलते हुए 699 विकेट लिए, जिसमें 23.37 का औसत निकाला और 29 बार 5 विकेट हासिल किए। उनके बर्थडे पर नागपुर में दक्षिण अफ्रीका टीम के 2009-2010 के भारत दौरे का मुकाबला भी याद आता है।
इस मैच में डेल स्टेन ने भारत की पहली पारी की कमर तोड़ दी थी और भारतीय उपमहाद्वीप में वन ऑफ द बेस्ट तेज गेंदबाजी प्रदर्शन करके दिखाया था। स्टेन ने रिवर्स स्विंग का इतना जबरदस्त नजारा पेश किया कि 16.4 ओवर में 51 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे और इसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।
Happy B'day to #DaleSteyn 🎂
— Long Live Test Cricket (@LongLiveTest) June 27, 2023
• throwback to this spell at Nagpur. pic.twitter.com/tuBFWShtUi
स्टेन को इतना घातक बनाने वाली तीन चीजें थी जिसमें स्विंग, पेस और सटीकता का बेजोड़ कंबीनेशन था। इतनी तेज रफ्तार से आप इतनी शानदार स्विंग नहीं करा सकते और इतनी तेज रफ्तार पेस व स्विंग के साथ आप इतनी शानदार सटीकता नहीं दिखा सकते।
लेकिन, स्टेन ने इन तीनों को एक साथ अपने पास ऐसे रखा कि विपक्षी बल्लेबाज के पैर प्रोटियाज लीजेंड के सामने हमेशा कांपते ही रहे। स्टेन सफेद गेंद क्रिकेट में और अच्छा कर सकते थे, खासकर आईपीएल में वे रंग नहीं जमा पाए, लेकिन वे टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे तेज टेस्ट गेंदबाज बने।