खेल के दौरान 24 साल के क्रिकेटर की सीने में दर्द के बाद मौत

नई दिल्ली। खेल के मैदान से एक दुखद समाचार आया है। एक 24 साल के क्रिकेटर की खेल के दौरान सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। वैभव केसरकर नाम का यह खिलाड़ी मुंबई में एक लोकल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहा था। तभी उसको सीने में दर्द की शिकायत चलते एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के डॉक्टर ने खिलाड़ी की हालत पर बात करते हुए बताया, 'वह खेलने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में लाया गया था। बाद में उसको दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत घोषित कर दिया गया। उसके शरीर को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। यह एक प्राकृतिक मौत ही है।' खिलाड़ी को दोपहर को अस्पताल में लेकर आया गया था। जानकारी के मुताबिक यह क्रिकेटर इस तरह के लोकल टूर्नामेंट में लगातार भाग लेता रहता था।

गौरतलब है कि हैदराबाद में भी इसी साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक लोकल मैच में एक खिलाड़ी की मौत हो गई थी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक लोकल मैच हो रहा था, जिसमें 23 वर्षीय लॉयड एंथॉनी बॉलिंग कर रहे थे। जैसे ही वो बॉल फेंकने के लिए बढ़े तभी अचानक गिर गए, उनको हार्ट अटैक आया था। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

Story first published: Wednesday, December 26, 2018, 15:04 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+