Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : बैंगलोर की अच्छी शुरुआत (लीड-1)

चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। उसने पांच ओवरों में एक विकेट पर 33 रन बना लिए।

चेन्नई की टीम को तीसरे ओवर में एक सफलता मिली जब थिलन तुषारा की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी ने मनीष पांडे को विकेट के पीछे कैच किया।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कुंबले ने कहा कि छह दिनों के विश्राम के बाद उनकी टीम पूरी तरह तरोताजा है। उन्होंने कहा कि मार्क बाउचर और इयान मोर्गन को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया। उनके स्थान पर केविन पीटरसन और कैमरून व्हाइट को टीम में स्थान मिला है।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी बेहतर है। इस तरह की गर्मी में आप निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।" चेन्नई ने मनप्रीत गोनी और सी. गणपति को इस मैच के लिए टीम में स्थान दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+