Pics: मोहाली जीतने के बाद युवराज-हैैजल के संगीत समारोह में पहुंची टीम इंडिया
नई दिल्ली। मोहाली टेस्ट को जल्दी से खत्म करके टीम इंडिया अपने कप्तान विराट कोहली संग भारत के धुरंधर खिलाड़ी युवराज सिंह के संगीत समारोह में शामिल हुई। टीम के सारे खिलाड़ी युवी और हैजल के संगीत में जमकर ठुमके लगाते नजर आए।
सभी खिलाड़ियों ने संगीत के काफी तैयारियां की थी क्योंकि युवी और हैजल संग जो तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं उसमें सभी खिलाड़ी काफी हैंडसम और डैशिंग लग रहे हैं। सभी के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि सभी लोग इस शादी से काफी खुश हैं।
आपको बता दें कि विराट कोहली अपने आप को युवराज सिंह को छोटा भाई कहते हैं और दोनों में काफी करीबी दोस्ताना है। कोहली ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी कि इंग्लैंड पर जीत के बाद वे और टीम के बाकी सद्स्य युवराज के घर मेंहदी/संगीत के रस्म में भी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि आज युवी अपनी मंगेतर और अभिनेत्री हैजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों चंडीगढ़ स्थित गुरुद्वारा में पहले शादी करेंगे। इसके बाद 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से वेडिंग सेरेमनी होगी। दोनों की सगाई पिछले साल बाली में दिवाली के दिन हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



