Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी ने कहा, अगला टूर्नामेंट और रोमांचक होगा

आईपीएल के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में मोदी ने अगले संस्करण के और बड़ा और लंबा होने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगले संस्करण में दो नई टीमों के जुड़ने से 94 मैच खेले जाएंगे।

मोदी ने कहा, "अगले साल का टूर्नामेंट एक सप्ताह ज्यादा चलेगा। हम कुल 94 मैच खेलेंगे। दो नई टीमें होंगी।"

आईपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी को लेकर उठे विवाद के बाद से मोदी अपने विरोधियों के निशाने पर हैं।

बॉलीवुड के सितारों और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान द्वारा पेश रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मोदी टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर काफी उत्साहित थे।

उन्होंने कहा, "इस समय आप इससे बेहतर शो के बारे में नहीं पूछ सकते। क्या टूर्नामेंट है। इसमें काफी रोमांच है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+