For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रैना के शतक के साथ भारत ने चखा जीत का स्वाद, इंग्लैंड को 133 रनों से हराया

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरिज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आलोचनाओं के शिखर पर पहुंच गई थी। हर तरफ से टीम और खिलाड़ियों की आलोचना हो रही थी, लेकिन इंग्लैंड के साथ दूसरे वन डे मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल कर ली है।

इंग्लैंड पर दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस नियम से 133 रन की बड़ी जीत दर्ज करके भारत ने पांच मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाई। सुरेश रैना के आक्रामक और आकर्षक शतक के बदौलत भारत को ये जीत हासिल हुई है। रैना ने महज 75 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा (52) और अजिंक्य रहाणे (41) रन बना कर आउट हो गए।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 52 रन बनाकर आउट हुए । भारत छह विकेट पर 304 रन बनाए। इनमें से 133 रन आखिरी 13 ओवरों में बने। इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही बारिश हो गई जिससे उसे 47 ओवर में 295 रन बनाने का लक्ष्य मिला।

भारत के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण के सामने उसके इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। इंग्लैंड की पूरी टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई। अपना पहला वनडे खेल रहे एलेक्स हेल्स ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और सात ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 32 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 38 रन देकर दो-दो विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार और रैना को एक-एक विकेट मिल

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+