For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd ODI : इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया, रोमांचक मोड़ पर पहुंची सीरीज

पुणे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ अब सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। यानी कि अब आखिरी मुकाबला तय करेगा कि ट्राॅफी किसके हाथ में होगी। आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। ऐसे लगा कि मेहमान टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं रहेगा, लेकिन बेन स्टोक्स व जाॅनी बेयरस्टो की शानदार पारी की मदद से इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने 52 गेंदों में 99 रन बनाए जिसमें 4 चाैके व 10 छक्के शामिल रहे। वहीं बेयरस्टो ने 112 गेंदों में 124 रन बनाए। जेसन राॅय ने 55 रनों का योगदान दिया। लिआम लिविंगस्टोन 27 व डेविड मालन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसलिए भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा। लेकिन भारत को पहला झटका जल्दी लगा। चौथे ओवर में ओपनर शिखर धवन 4 रन पर आउट हो गए। कुछ ही देर बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी 25 रन बनाकर लौट गए। इसके बाद, हालांकि, केएल राहुल ने कप्तान विराट कोहली को शानदार समर्थन दिया। विराट और राहुल ने 121 रनों की शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। हालांकि, विराट आदिल राशिद की गेंद पर 66 रन पर आउट हो गए। उन्हें विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच किया।

विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने केएल राहुल का साथ देते हुए आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने इंग्लैंड के हर गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने और केएल राहुल ने 80 गेंदों पर 113 रनों की साझेदारी की। टॉम कुरेन ने आखिरकार साझेदारी तोड़ी। उन्होंने केएल राहुल को आउट किया । राहुल ने 114 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 108 रन बनाए।

बाद में 47वें ओवर में टॉम कुरेन ने पंत के तूफानी खेल को रोक दिया। पंत 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या 16 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। 50 ओवर की समाप्ति पर, भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए रीस टॉपले और टॉम करन ने दो-दो विकेट लिए। सैम करन और आदिल राशिद ने 1-एक विकेट लिया।

Story first published: Friday, March 26, 2021, 21:28 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+