Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvWI: विंडीज के खिलाफ पहले मैच में खेल सकते हैं ये खिलाड़ी

पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 जून: चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली 180 रनों की हार को भुलाने के इरादे से विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम यहां शुक्रवार को वेस्टइंडीज (विंडीज) से भिड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ खुद विराट कोहली कोच विवाद को भुलाकर नए सिरे से शुरूआत करने उतरेंगे।

देखा जाए तो कागजों पर भारतीय टीम विंडीज की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर है। विंडीज की टीम में कई बड़े नाम नहीं है। वेस्टइंडीज अभी हाल ही में अफगानिस्तान के सामने संघर्ष करके आ रही है। जैसन होल्डर की कप्तानी वाली विंडीज टीम किसी तरह सीरीज 1-1 से ड्रा कराने में सफल रही थी।

वहीं कप्तान कोहली दूसरी तरफ वड़े मार्जिन से सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। क्योंकि बड़े मार्जिन से सीरीज जीत ही कोहली और कुंबले विवाद को कम कर सकती है। क्योंकि कुंबले ने अपने इस्तीफे में साफ कहा है कि कोहली की वजह से उन्होंने पद छोड़ना ठीक समझा।

ये खिलाड़ी खेल सकते हैं विंडीज के खिलाफ पहले मैच में

1. शिखर धवन

1. शिखर धवन

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। कैरेबियाई में भी धवन अपनी फॉर्म को बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगे।

2. रहाणे

2. रहाणे

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में दाएं हाथ के बल्लेबाज रहाणे को धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

3. विराट कोहली

3. विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सस्ते में आउट होने के बाद कप्तान कोहली भी अपनी रंग में लौट सकते हैं।

4. युवराज सिंह

4. युवराज सिंह

भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज अनुभवी युवराज सिंह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे युवी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने स्टाइल में वापस आने की पूरी कोशिश करेंगे।

5. एमएस धोनी

5. एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे।

6. केदार जाधव

6. केदार जाधव

मिडिल ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम को ध्वस्त करने में माहिर केदार जाधव नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

7. हार्डिक पांड्या

7. हार्डिक पांड्या

युवा ऑलराउंडर पांड्या ने अपनी विस्फोटक 43 गेंदों में 76 रनों की पारी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सभी को प्रभावित किया था। टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ पंड्या से इसी तरह की उम्मीद कर रही है। विंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ पांड्या की क्लास का परीक्षण होगा।

8. रवींद्र जडेजा

8. रवींद्र जडेजा

बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जिसने वनडे में उनकी जगह को लेकर बहस शुरू हो गई है। लेकिन कप्तान कोहली उन्हें अपनी क्षमता साबित करने के लिए एक बार फिर खेलने का मौका दे सकते हैं।

9. आर अश्विन

9. आर अश्विन

जडेजा की तरह ऑफ स्पिनर अश्विन के लिए भी खुद को वनडे में साबित करने के लिए विंडीज दौरा बहुत अहम होगा। टेस्ट सीरीज में उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। अश्विन से इसे दोहराने की उम्मीद होगी।

10. भुवनेश्वर कुमार

10. भुवनेश्वर कुमार

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम को भुवनेश्वर कुमार से काफी उम्मीदें होंगी। कप्तान कोहली तेज गेंदबाज से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

11. उमेश यादव

11. उमेश यादव

उमेश यादव वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे तेज गेंदबाज होंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+