For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: टीम इंडिया में जल्द नजर आयेंगे जसप्रीत बुमराह, पृथ्वी शॉ के साथ मैदान पर आये नजर

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में अभ्यास के लिये उतरी। इस दौरान मैदान पर पिछले काफी समय से स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से टीम से दूर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अभ्यास करते नजर आये। इस ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह अपने पुराने एक्शन में गेंदबाजी करते नजर आये तो डोपिंग के चलते बैन से वापस लौटे पृथ्वी शॉ बी ट्रेनर निक वेब के साथ बात चीत करते नजर आये।

जसप्रीत बुमराह ने भले ही प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया लेकिन वह मैदान पर पूरी तरह से फिट नजर नहीं आए। ऐसी उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह अगले साल होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से पहले फिट हो सकते हैं और टीम से जुड़ सकते हैं। जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे के बाद से लगातार टीम से बाहर हैं।

और पढ़ें: 2nd ODI, IND vs WI: विराट-रोहित को पछाड़ इस लिस्ट में टॉप करना चाहते हैं शाई होप, जानें क्या बोले

वहीं युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डोपिंग के चलते 8 महीने का बैन खत्म कर घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी कर चुके हैं। भारतीय टीम प्रबंधन उनके फिटनेस स्तर की समीक्षा से पहले दोनों से बात करेगा। बुमराह को अभ्यास के दौरान भारतीय टीम की जर्सी दी गई। उन्होंने करीब एक घंटे तक ऋषभ पंत, मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल को गेंदबाजी की।

वहीं दूसरी ओर सादी टीशर्ट पहनकर खेल रहे शॉ ने ट्रेनर वेब से लंबी बातचीत की। उनके बाद उन्हें फील्डिंग कोच आर श्रीधर के दिए ऊंचे कैच लपकने को कहा गया।

और पढ़ें: IND vs WI: भारत के खिलाफ हेटमायर-होप ने रचा इतिहास, नाम किये यह रिकॉर्ड

अभ्यास के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल नजर नहीं आए। कोच रवि शास्त्री और राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी की निगरानी में हुए अभ्यास सत्र में बुमराह बिल्कुल सहज नजर आए। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार जसप्रीत बुमराह ने इस अभ्यास सत्र में इसलिये भाग लिया ताकि वह अपनी चोट के स्तर की जांच कर सकें।

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह की एक फोटो ट्वीट की है और लिखा मैदान पर कौन आया है यह देखो।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 14 सदस्यीय टीम, 5 साल बाद लौटा यह खिलाड़ी

आपको बता दें कि भारत को जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी हैं और टीम प्रबंधन इन दोनों टीमों के खिलाफ बुमराह को 100 प्रतिशत फिट चाहती है।

Story first published: Tuesday, December 17, 2019, 18:32 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+