RPSvSRH: धोनी के दम पर पुणे ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने सामने हैं। इससे पहले सीजन 9 में दोनों टीमों ने दो मैच खेले थे जिसमें दोनों ने ही एक-एक मैच जीता था। प्वाइंट टैली की बात करें तो हैदराबाद अभी तीसरे नंबर पर है जबकि पुणे सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। पुणे की टीम ने इस सीजन में अभी तक केेवल पांच मैच खेले हैं जिनमें से उसे तीन में हार और दो में जीत मिली है। हालांकि आरसीबी के खिलाफ पिछला मैच जीतकर पुणे का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है। वहीं हैदराबाद की टीम जबरदस्त लय में है। हैदराबाद का बॉलिंग अटैक आईपीएल के इस सीजन का सबसे अच्छा माना जा रहा है।
सनराइजर्स हैैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
जीत के लिए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेटः-
- पुणे ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
- धोनी की तूफानी पारी, 29 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
- पुणे का चौथा विकेट गिरा, बेन स्टोक्स आउट, भुवनेश्वर कुमार ने भेजा पवेलियन
- पुणे को लगा तीसरा झटका, त्रिपाठी रन आउट
- पुणे को लगा दूसरा झटका, कप्तान स्टीव स्मिथ आउट राशिद खान ने किया बोल्ड
- पुणे के राहुल त्रिपाठी ने लगाया अर्धशतक
- पुणे की तेज शुरुआत, स्कोर 50 के पार
- पुणे को लगा पहला झटका, रहाणे आउट, बिपुल शर्मा ने लिया विकेट
- 177 रनोंके लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे, रहाणे-त्रिपाठी क्रीज पर
- हैदराबाद ने पुणे को दिया 177 रनों का लक्ष्य
- हैदराबाद को लगा तीसरा झटका, कप्तान वार्नर आउट, उनादकट ने किया बोल्ड
- हैदराबाद के दो विकेट गिरे, स्कोर 100 के पार, वार्नर-माइसिस क्रीज पर
- हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, केन विलियमसन आउट, क्रिश्चियन ने लिया विकेट
- हैदराबाद को लगा पहला झटका, शिखर धवन आउट, इमरान ताहिर न लिया विकेट
- हैदराबाद की धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत, स्कोर 40 के पार
- पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स, डैनियल क्रिश्चियन, मनोज तिवारी, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, जयदेव उनादकट।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, मोइसिस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, नमन ओझा (विकेट कीपर), राशिद खान, बिपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल।
- हैदराबाद के स्पिनर्स ने पिछले सीजन (9) में 88 में से केवल छह विकेट लिए थे जबकि इस साल वे पहले से ही 40 में से 14 ले चुके हैं।
- एमएस धोनी ने इस सीजन में 70 गेंदों पर 61 रन बनाये हैं। इस लिहाज से कम से कम 50 गेंदें खेलकर 87.14 की स्ट्राइक रेट से बनाए गए रन सबसे कम रन रेट में आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
