3rd ODI, Preview: जीत के साथ आराम पर जाना चाहेंगे विराट कोहली, पांड्या पर रहेगी नजरें
नई दिल्ली। बे ओवल के मैदान पर भारतीय टीम सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने उतरेगी। पांच मैच की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच जीतते ही भारत सीरीज पर कब्जा जमा लेगा। हालांकि इसके बाद सीरीज के दो मैच शेष रहेंगे। विश्व कप से पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है। वह सीरीज में जीत मुकम्मल कर ही आराम करने की कोशिश करेंगे। भारत अगर यह सीरीज जीत लेता है तो वह साल 2014 में न्यूजीलैंड के हाथों हार का बदला ले सकता है। साल 2014 में भारत को न्यूजीलैंड ने 4-0 से हराया था। ऐसे में भारत के पास बदला लेने का मौका होगा।
हार्दिक पर नजरें:
सभी की नजरें तीसरे एकदिवसीय की टीम में हार्दिक पंड्या को शामिल करने पर टिकी होंगी। टीवी शो पर महिलाओं के प्रति विवादास्पद टिप्पणी के बाद हार्दिक को अस्थाई निलंबन का सामना करना पड़ा था जिसके बाद यह आलराउंडर टीम में वापसी कर रहा है।
कुलदीप और चहल के आगे कीवी पस्त:
इस सीरीज में भारत की कलाई स्पिनर की जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी के सामने न्यूजीलैंड के सामने पस्त आई है। इन दोनों ने पहले दो वनडे में 20 में से 12 विकेट चटकाए हैं।
बल्लेबाजी क्रम में मजबूती:
भारतीय बल्लेबाजों ने दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है। शिखर धवन की फार्म में वापसी से भारत का शीर्ष क्रम मजबूत हुआ है। धवन ने पहले वनडे में नाबाद 75 जबकि दूसरे मैच में 67 गेंद में 66 रन की पारी खेली थी। वहीं , रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 87 रन की पारी खेली और अपने सलामी जोड़ीदार धवन के साथ 14वीं बार शतकीय साझेदारी की। कप्तान कोहली भी दोनों मैचों में अच्छी लय में दिखे जबकि अंबाती रायुडू ने शनिवार को दूसरे वनडे में 49 गेंद में 47 रन की पारी खेली।वहीं धोनी का फार्म में लौटना भी टीम के लिए काफी अच्छा है। धोनी ने अपनी अच्छी फार्म को आगे बढ़ाते हुए दूसरे वनडे में 33 गेंद में नाबाद 48 रन बनाकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई उनका साथ केदार जाधव ने बखूबी निभाया। न्यूजीलैंड के सामने भारतीय गेंदबाजी को भेदना और बड़ा स्कोर बनाने की चुनौती होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
