
टेलर के प्रभाव से खास बनी सीरीज
इतना ही नहीं, ऑकलैंड में भी टेलर तब छा गए जब भारतीय टीम ने 200 रनों के अंदर की 8 कीवी बल्लेबाजों को आउट कर दिया था फिर भी टेलर ने पुच्छले बल्लेबाज काईल जेमीसन के साथ रिकॉर्ड अर्धशतकीय साझेदारी की और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने 9वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की जो ऑकलैंड के मैदान पर 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। टेलर ने 74 गेंदों पर 73 रन बनाए और उनके साथी जेमीसन ने 24 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाज अंत तक आउट नहीं हुए और न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया।
टिम साउदी बने कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज, बाकियों का है ये हाल

विराट कोहली को दिया पछाड़
इसके साथ ही रॉस टेलर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक हुए तमाम ODI मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़ दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक जितने भी ODI मुकाबले हुए हैं उनमें रन बनाने के मामले में टेलर अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। टेलर ने 1373 रन भारत के खिलाफ बना लिए हैं और ऐसा करके उन्होंने विराट कोहली द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए 1369 रनों का पछाड़ दिया है। कोहली इस मैच में केवल 15 ही रन बना पाए।

IND-NZ ODI मैचों में किसके नाम है सर्वाधिक रन-
वहीं अगर भारत न्यूजीलैंड के बीच ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 1750 ODI रन बनाए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नॉथन एस्टल हैं (1207) जबकि 1157 रनों के साथ वीरेंद्र सहवाग 5वें नंबर पर हैं।
फिलहाल टेलर और कोहली के सामने तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में इस प्रतिद्वंदता को बढ़ाने का एक और बढ़िया मौका होगा।


Click it and Unblock the Notifications
