For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

झूलन गोस्वामी ने लगाई विकटों की डबल सेंचुरी, मंधाना ने शतक जड़ अफ्रीका को धोया

Jhulan Goswami becomes first woman to take 200 ODI wickets । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम शानदार लय में नजर आ रही है। पहले वनडे मैच में मात देने के बाद भारत ने दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी है। इसके अलावा भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। झूलन ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। झूलन गोस्वामी ने अपने 166वें मैच में 200 विकेट लेने का कारनामा किया।

बता दें कि इस मैच से पहले उन्हें 200 विकेट पूरे करने के लिए एक ही विकेट की दरकार थी। दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तूफानी शतक की बदौलत अफ्रीका को जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम को पहला झटका देते हुए झूलन ने ये रिकॉर्ड अपने नाम लिख लिया। उन्होंने वोल्वार्ट को 9 रनों पर आउट कर अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया।

अपना 166वां मैच खेल रही 35 साल की झूलन ने कपिल देव की बराबरी कर ली। 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले पहले पुरुष गेंदबाज भी भारत के ही थे। बता दें कि मई 2017 में झूलन महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बनी थी।

झूलन गोस्वामी ने 166 मैचों की 165 पारियों में 200 विकेट लेने का कारनामा किया। उनका बेस्ट बोलिंग रिकॉर्ड 31 रन देकर 6 विकेट लेने का है। महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी झूलन बना चुकी हैं।

झूलन गोस्वामी के विकेटों के दोहरा शतक लगाने से पहले ओपनर स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली। मंधाना ने 129 गेंदों में 135 रन जमाए, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का जमाया। मंधाना 3 देशों में वनडे शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। मंधाना ने द.अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शतक ठोका है।

Story first published: Wednesday, February 7, 2018, 22:48 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+