'डोपिंग मामले से बीसीसीआई निपटे'
आईसीसी की गवर्निंड बॉडी ने एक बयान जारी कर कहा है, आईपीएल के दौरान प्रतिबंधित दवा के सेवन का मामला आईसीसी को पता है.
आईसीसी के मुताबिक वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला ने उसे डोप टेस्ट के नतीजों के बारे में बता दिया है.
परिषद का कहना है, "जब भी आईसीसी सदस्यों द्वारा आयोजित किसी प्रतियोगिता में ऐसा मामला आता है तो ये उस सदस्य की ज़िम्मेदारी होती है कि वे उससे निष्पक्ष तरीके से निपटे. यहाँ ये सदस्य बीसीसीआई है."
आईसीसी ने कहा है कि बीसीसीआई इससे कैसे निपटता है, इस पर उसकी नज़र रहेगी ताकि दोषी खिलाड़ी को सज़ा मिल सके.
आईसीसी ने अभी इस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है लेकिन कहा है कि इस बारे में फ़ैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लेना है.
उधर एक टेलीविज़न चैनल के साथ बातचीत के दौरान आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी है लेकिन अभी खिलाड़ी का नाम नहीं बताया गया है.
मोदी का कहना था कि प्रक्रिया के तहत उक्त खिलाड़ी को सूचित किया जाएगा और उसका बी नमूना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा और इस परीक्षण के दौरान खिलाड़ी को मौजूद रहने की अनुमति दी जाएगी.
आमतौर पर जब किसी खिलाड़ी के बी सैंपल में भी डोपिंग पाई जाती है तभी उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाती है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications