2nd T20, IND vs BAN: 3 गलतियां जो भारतीय टीम को पड़ सकती हैं भारी, करना होगा हार का सामना
नई दिल्ली। राजकोट के मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम को निर्धारित 20 ओवर में 153 रन पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को लिटन दास (29) और मोहम्मद नईम (36) ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवरों में 60 रनों की साझेदारी करके ठोस शुरुआत दी। दास और नईम की अच्छी साझेदारी को मेहमान टीम बरकरार नहीं रख पाई। टीम ने 83 के स्कोर पर नईम, 97 के स्कोर पर पिछले मैच में अर्धशतक बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम (4) और 103 के स्कोर पर सौम्य सरकार (30) का विकेट गंवा दिया।
नईम ने 31 गेंदों पर पांच चौके और सरकार ने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश ने इसके बाद आफिफ हुसैन (6) को 128 के स्कोर पर और कप्तान महमुदुल्लाह (30) को 142 के स्कोर पर गंवा दिया। हमुदुल्लाह ने 21 गेंदों पर चार चौके लगाए। उनके अलावा आफिफ हुसैन ने छह, मोसादिक हुसैन ने नाबाद सात और अमिनुल इस्लाम ने नाबाद पांच रन बनाए।
और पढ़ें: Brain Fade: क्रिकेट के वो 4 मौके जब ब्रेन फेड का शिकार हो मजाक बन कर रह गए खिलाड़ी
भारत के नजरिये से भले ही यह स्कोर आसानी से हासिल करने वाला है लेकिन मैच के दौरान भारतीय टीम की ओर से कुछ ऐसी गलतियां भी हुई जिसके चलते उसे मैच में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। आइये नजर डालते है उन गलतियों पर जिसका भारतीय टीम को ध्यान रखना होगा, खास तौर पर तब जब आप 2020 में टी20 विश्व को जीतना चाहते हों:

ऋषभ पंत की स्टंपिंग
भारत के खिलाफ बांग्लादेश की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 41 रन बना लिये थे। छठे ओवर की कमान भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को सौंपी गई। चहल ने तीसरी गेंद पर लिटन दास को ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिंग कराया। लेकिन तीसरे अंपायर ने इस विकेट को रिव्यू करने का फैसला किया। रिप्ले में यह साफ हो गया कि ऋषभ पंत ने गेंद विकेट के आगे से गेंद पकड़ी जिस कारण गेंद को नो बॉल दे दिया गया और लिटन दास को बड़ा जीवनदान मिला। पंत ने गेंद को पकड़ने की जल्दबाजी मैच के दौरान कई बार दिखाई, जिसके चलते कई मौकों पर भारतीय टीम को अतिरिक्त रन देना पड़ा।

रोहित शर्मा का कैच ड्रॉप
छठे ओवर में ऋषभ पंत के हाथों जीवन दान मिलने के बाद अगले ही ओवर में बांग्लादेश की टीम को एक और बड़ा जीवनदान मिला। वाशिंगटन सुंदर 7वां ओवर लेकर आये थे और दूसरी ही गेंद पर लिटन दास ने एक और शॉट खेला और गेंद ऊपर की ओर उठ गई। गेंद के पास कप्तान रोहित शर्मा पहुंच तो गए लेकिन कैच पकड़ नहीं पाये। वैसे तो रोहित शर्मा भारत के सबसे सुरक्षित फील्डर्स में से एक हैं लेकिन फील्डिंग में एक भी कैच पूरा मैच बदलने का दम रखता है। दिल्ली में मुश्फिकुर रहीम का कैच छोड़ना भारत के लिए हार का कारण बना था।

खलील अहमद की पिटाई
भारत के लिए युवा गेंदबाजों को मौका देना अच्छी बात है लेकिन खलील अहमद जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं उसे देखकर साफ लगता है कि अब भारतीय मैनेजमेंट को इस बारे में सोचना चाहिये। भारतीय टीम के खलील अहमद ने दूसरे ओवर की शुरुआत की लेकिन ऐसा लगा जैसे मैच अभी भी दिल्ली में ही खेला जा रहा हो। दिल्ली में अपना आखिरी ओवर करते हुए खलील ने लगातार 4 गेंदो पर 4 चौके खाये थे और आज की पारी की शुरुआत में ही उन्होंने लगातार 3 चौके खाये। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो खलील सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन खाये और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
