2nd T20: विश्व कप के लिये सरप्राइज एंट्री मार सकता है यह खिलाड़ी, विराट कोहली ने बताया नाम

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर जहां चयनकर्ता सही टीम संयोजन को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं, वहीं श्रीलंका के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने वाले कप्तान विराट कोहली ने टीम में एक सरप्राइज खिलाड़ी को शामिल करने की बात की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को मैच जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए इस बात का संकेत दिया है कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टी20 विश्व कप में 'सरप्राइज पैकेज' की तरह शामिल हो सकते हैं।

और पढ़ें: इंदौर T20: सैनी की रफ्तार, राहुल के रनों की बौछार के बीच कैसी रही बुमराह-धवन की वापसी

विराट कोहली का मानना है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में सरप्राइज पैकेज के रूप में जगह मिल सकती है क्योंकि उनके पास बेहतरीन तेजी और बाउंस है जो कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में काफी कारगर साबित होगा।

और पढ़ें: गुवाहाटी T20: फटे हुए कवर की वजह से बदनाम हुआ BCCI, रद्द करना पड़ा मैच

ऑस्ट्रेलिया में सरप्राइज पैकेज साबित होगा यह गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया में सरप्राइज पैकेज साबित होगा यह गेंदबाज

जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘आपको देखना होगा कि गेंदबाजी कौशल के मामले में कौन से खिलाड़ी समान हैं और आप सीनियर खिलाड़ी को चुनते हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में एक खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज होगा, ऐसा खिलाड़ी जो तेज गति और उछाल के साथ गेंदबाजी कर सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा ने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा किया है। इन गेंदबाजों की सभी प्रारूपों में मौजूदगी शानदार है। विश्व कप को देखते हुए हमारे पास पर्याप्त विकल्प हैं।'

भुवनेश्चर-दीपक चाहर की गैरमौजूदगी बन सकती है बड़ा मौका

भुवनेश्चर-दीपक चाहर की गैरमौजूदगी बन सकती है बड़ा मौका

उल्लेखनीय है कि इस समय भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (स्पोर्ट्स हर्निया) और दीपक चाहर (स्ट्रेस फ्रेक्चर) के चलते लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारत को अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत है जिसे यह गेंदबाज पूरा कर सकता है।

विराट कोहली ने भी कृष्णा का नाम लिया है जो 2018 के इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा थे और उनके पास टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका है। हालांकि यह देखना होगा कि इस तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की सीनियर टीम में जगह मिलती है या नहीं क्योंकि वह 10 जनवरी से न्यूीजलैंड दौरे पर जा रही इंडिया ए टीम का हिस्सा नहीं हैं।

सभी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है यह गेंदबाज

सभी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है यह गेंदबाज

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गये नेशनल वनडे टूर्नामेंट में 19 विकेट चटकाए थे लेकिन सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में उनका इकोनामी रेट 8.66 का है।

विराट कोहली ने कहा, 'प्रसिद्ध कृष्णा ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया है। सभी प्रारूप में इस तरह के गेंदबाज होना वाकई अच्छी बात है। विश्व कप को देखते हुए हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं।'

नवदीप सैनी के प्रदर्शन से भी खुश नजर आये विराट कोहली

नवदीप सैनी के प्रदर्शन से भी खुश नजर आये विराट कोहली

विराट कोहली ने मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा,'यह बेहतरीन प्रदर्शन था और इसी तरह हम हर श्रृंखला में आगे बढ़ना चाहते हैं। नवदीप (सैनी) ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने एकदिवसीय क्रिकेट में अच्छा किया है और टी20 में जसप्रीत, भुवी और शार्दुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। यह टीम के लिए काफी अच्छा संकेत है।'

आपको बता दें कि नवदीप सैनी ने मंगलवार को खेले गये मैच में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत ने होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 15:11 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+