2nd T20, IND vs WI: क्या संजू सैमसन को मिलेगी जगह, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI
नई दिल्ली। भारत दौरे पर सीमित ओवर्स की सीरीज के लिये आई वेस्टइंडीज की टीम अपना दूसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेलने उतरेगी। पहले मैच में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद फैन्स को उम्मीद है कि भारतीय कप्तान दूसरे मैच में कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका देंगे, जिसमें कि सबसे बड़ा सवाल लोकल ब्वॉय संजू सैमसन को खिलाने को लेकर है। पहले मैच में अंतिम 11 में जगह न बना पाने वाले संजू सैमसन को लेकर यही सवाल सभी की जबां पर है कि क्या उन्हें दूसरे मैच में जगह मिल पायेगी। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिये भी संजू सैमसन का चुनाव हुआ था लेकिन वह अंतिम-11 में जगह नहीं बना पाए थे।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: भारत पर भारी पड़ेगी यह कमजोरी, या वेस्टइंडीज करेगी वापसी, जानें कैसा रहेगा मैच
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के लिये पहले संजू सैमसन का चुनाव नहीं हुआ था लेकिन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने के चलते संजू सैमसन को टीम में वापस बुला लिया गया।

केरल से भारतीय टीम में चुने जाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं सैमसन
संजू सैमसन केरल से आकर राष्ट्रीय टीम के लिये खेलने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले टीनू योहाना और एस.श्रीसंत भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में फैन्स घर में आयोजित होने वाले दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन को खेलते हुए देखना चाहते हैं और इस बात से भी आश्वस्त हैं कि संजू सैमसन को रविवार को मौका मिलेगा।
हालांकि एक्सपर्टस की मानें तो दूसरे टी20 मैच में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे और जो बदलाव होने भी हैं वह गेंदबाजी में होंगे न कि बल्लेबाजी श्रेत्र में। भारत ने पहले मैच में गेंदबाजी और फील्डिंग में काफी निराश किया था जबकि बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था।

फैंस के हाथ लगेगी निराशा, सिर्फ गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम इस मैच में वाशिंगटन सुंदर को बाहर बिठा सकती है और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है जबकि अगर उसे संजू सैमसन के लिये जगह बनानी है तो श्रेयस अय्यर को बाहर बिठाना पड़ेगा, जिसके मूड में मैनेजमेंट दिखाई नहीं दे रहा। हालांक विराट कोहली क्या सोचते हैं इस बारे में सिर्फ वही जान सकते हैं।

ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
