For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd T20, IND vs BAN: क्या राजकोट के मैदान पर हो पाएगा मैच, जानें कैसा है मौसम का मूड

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। बीते रविवार पहले टी-20 मैच में भारत को मात दे बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से मात देने के साथ ही बांग्लादेश ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत पर अपनी पहली जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें सीरीज जीत पर होंगी। जहां दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मैच स्मॉग के बीच हुआ था तो वहीं राजकोट के मैदान पर होने वाले दूसरे मैच पर साइक्लोन 'महा' का साया छाया हुआ है।

और पढ़ें: B'day Spl: 32वें जन्मदिन से पहले विराट कोहली के नाम हो सकते हैं क्रिकेट के यह 3 बड़े रिकॉर्ड

इस तूफान के चलते मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार तट पर पहुंचने से पहले ही 'महा' कमजोर हो गया है। नतीजतन अब इसका असर गुजरात में भी बहुत अधिक देखने को नहीं मिलेगा।

कैसा रहेगा मौसम

कैसा रहेगा मौसम

मौसम की जानकारी देने वाले ऑनलाइन पोर्टल AccuWeather के अनुसार, राजकोट में सुबह से ही बारिश हो रही है। इस कारण दिनभर सूरज उगने की संभावना कम ही है। हालांकि शाम 4 बजे के बाद मौसम साफ हो सकता है, लेकिन तब भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम 6 बजे के आस-पास बादल छंटने के आसार हैं, जो मैच का टाइमिंग भी है। अगर ऐसा होता है तो मैच खेला जा सकता है।

अगर बारिश हुई तो कैसी है तैयारी

अगर बारिश हुई तो कैसी है तैयारी

राजकोट में मैच की मेजबानी होने का फायदा यह है कि अगर मैच के दौरान बारिश आती है तो यहां का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है। सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के सचिव के अनुसार दिन में अगर हल्की बारिश होती रहती है तो मैच होने में कोई समस्या नहीं है। हमारे पास ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है और ग्राउंड स्टाफ ऐसे मुश्किलों से निपटना जानता है। हमें मैच होने की पूरी उम्मीद है।

भारत को हर हाल में जीत की दरकार

भारत को हर हाल में जीत की दरकार

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वह सीरीज में फिलहाल पिछड़ा हुआ है। अगर मेजबान टीम को सीरीज में बने रहना है तो राजकोट मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। बता दें कि राजकोट का मैदान बल्लेबाजी के अनुकूल माना जा रहा है। टी-20 में 180 रन आसानी से बनाए जा सकते हैं। ऐसे में भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगा ताकि पिच की नमी का फायदा उठा सके।

Story first published: Thursday, November 7, 2019, 16:16 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+