
टी20 का मतलब नए खिलाड़ियों को मौका देना
रोहित ने कहा, ‘हम इस फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं। दूसरे फॉर्मेट में हमारी पूरी टीम खेल रही है, लिहाजा इसमें उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है।'
उन्होंने कहा, ‘इस फॉर्मेट में नए खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है और ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है। हमने देखा है कि इस फॉर्मेट से निकलकर कई खिलाड़ियों ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला है।'

पहले मैच में हार के बाद टीम पर है दबाव
भारत को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 में हार झेलनी पड़ी थी जिसके बाद इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने माना है कि टीम पर दबाव है।
रोहित ने मैच से पहले टीम से बात करते हुए कहा, 'टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। कोई एक निश्चित विभाग नहीं है। आप एक टीम के तौर पर हारते हो न कि एक गेंदबाजी इकाई के रूप में। इसलिए अब ध्यान सिर्फ टीम पर होगा।'
उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजों को अपना काम करना होगा। गेंदबाजों को अच्छा करना होगा और अहम विकेट लेने होंगे। यह एक विचार है। हम किसी एक विभाग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, क्योंकि हम एक टीम के तौर पर हारे हैं न कि एक खिलाड़ी के तौर पर।'

हमारी बेंच स्ट्रेंथ में है मजबूती
उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ भी पूरी मजबूत रहे। यही वजह है कि कई नए खिलाड़ी इसमें खेल रहे हैं। इसके मायने यह नहीं है कि हम मैच जीतना नहीं चाहते। हमें जीतना है लेकिन इन खिलाड़ियों को भी अनुभव मिलेगा।'
रोहित ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। कोई एक निश्चित विभाग नहीं है। आप एक टीम के तौर पर हारते हो न कि एक गेंदबाजी इकाई के रूप में। इसलिए अब ध्यान सिर्फ टीम पर होगा।'

गेंदबाजों पर होगी जिम्मेदारी
उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजों को अपना काम करना होगा। गेंदबाजों को अच्छा करना होगा और अहम विकेट लेने होंगे। यह एक विचार है। हम किसी एक विभाग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, क्योंकि हम एक टीम के तौर पर हारे हैं न कि एक खिलाड़ी के तौर पर।'
भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश के सामने 148 रनों का स्कोर खड़ा किया था। मुश्फीकुर रहीम ने 19वें ओवर में चार चौके मार भारत से मैच छीन अपनी टीम को मेजबान के खिलाफ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली जीत दिलाई थी। अगर भारत बदलाव करता है तो खलील को बाहर कर शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
