नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में एक बार फिर ये युवराज सिंह को बैटिंग का मौका नहीं मिला। भारत ये मैच और सीरीज दोनों जीत लिया, लेकिन युवराज को बल्लेबाजी न मिलने के लोकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उनके पिता योगराज सिंह का मजाक बनाना शुरू कर दिया। क्रिकेट के इतिहास में 10 ऐतिहासिक छक्के
लोगों ने ट्वीटर पर ऐसे-एेसे कमेंट्स शेयर किए कि योगराज टि्वटर के टॉप ट्रेन्डिंग टॉपिक में शामिल हो गया। आपको बता दें कि युवराज के पिता योगराज टीम में युवराज को शामिल नहीं किए जाने को लेकर हमेशा से धोनी पर निशाना साधते रहे हैं। वो हमेशा कहते रहे हैं कि उनके बेटे के टीम में न चुने जाने के पीछे धोनी का हाथ है।
YOGRAJ Singh Right Now 😂😂 pic.twitter.com/XFNimYsomx
— Manoj Harishchandre (@SirJad1) January 29, 2016 ऐसे में जब युवराज का टीम इंडिया के टी20 टीम में सेलेक्शन हो गया है, इसके बावजूद भी जब उनकी बल्लेबाजी का नंबर नहीं आया तो सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी बात को लेकर योगराज को आड़े हाथ लिया है। ऐसे में लोगों ये कहकर मजाक उड़ा रहे हैं कि युवराज के बल्लेबाजी का नंबर न आने के लिए भी योगराज धोनी को ही दोष देंगे।
Reaction of Yograj Singh when Yuvraj Singh took Wicket
pic.twitter.com/jqEGgtT4uN
— Prafulla Pathak (@TheKnownymous) January 29, 2016