शास्त्री बने टीम इंडिया के हेड कोच, जहीर सिखाएंगे गेंदबाजी के गुर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के नए कोच का ऐलान हो गया है। एक बार फिर से रवि शास्त्री को टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी दी गई है। रवि शास्त्री जहां टीम के मुख्य कोच होंगे तो वहीं जहीर खान को टीम के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रवि शास्त्री और जहीर खान के अलावा राहुल द्रविड़ को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल द्रविड़ विदेशी दौरे में विशेष रूप से अपनी सेवाएं देंगे।आपको बता दें कि रवि शास्त्री इससे पहले भी बतौर टीम डायरेक्टर टीम से जुड़े रहे हैं। उनके बाद अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था , लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली से अनबन के चलते उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन मांगे।
Ravi Shastri appointed next coach of Team India, Zaheer Khan to be bowling coach: CK Khanna (Acting President, BCCI) pic.twitter.com/iqpsKsqaJB
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
Rahul Dravid appointed as overseas batting coach. Tenure of R Shastri, Z Khan & R Dravid will be till 2019 World Cup: Acting Pres CK Khanna
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
बीसीसीआई के अध्यक्ष सीके खन्ना ने इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि रवि शास्त्री टीम इंडिया के नए कोच होंगे। टीम के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी जहीर खान को सौंपी गई है। आपको बता दें कि बीसीसीआई के घोषणा से पूर्व ही रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किए जाने की खबर सामने आने लगी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने कुछ देर बाद ही इसका खंडन कर दिया। बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया कि कोच को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन रात करीब दस ब ने कोच के नाम का ऐलान कर दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
