लगातार तीन बार 5 विकेट ले अश्विन ने कुंबले की बराबरी की
जमैका। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी कैरेबायी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये हैं। अश्विन ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 16 ओवर में 52 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड में कुंबले की बराबरी कर ली है।
Video: जानिए किस महानतम क्रिकेटर से मिलना चाहते हैं विराट
लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अश्विन ने 18वीं बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर अनिल कुंबले और भागवत चंद्रशेखर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अश्विन ने 18 बार 5 विकेट महज 34 टेस्ट मैच में हासिल कर लिये हैं। लगातार तीन पारियों में पांच विकेट हासिल करने वाले अश्विन तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गये हैं।
इससे पहले यह कारनामा कुंबले और चंद्रशेखर ने किया था। पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम सिर्फ 196 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। मैच के बाद अश्विन ने कहा कि मैं बल्लेबाजों को उनकी कमजोरी और मजबूती के आधार पर गेंदबाजी करता हूं, मैं यह देखता हूं कि मैंने इन्हें पहले आउट किया है।
अश्विन ने कहा कि जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है लेकिन पिछली दो पारियों से चीजें में पक्ष में हैं। वेस्टइंडीज की पहली पारी दूसरे सेशन में अश्विन के सामने लाचार नजर आयी। इस सेशन में वेस्टइंडीज ने 108 रन बनाये और छह विकेट हासिल किये। अश्विन के नाम कुल 188 टेस्ट विकेट हो गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
