फिर से तीसरे नंबर पर पहुंची साइना नेहवाल
नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एक बार फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वह मार्च 2013 तक अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर बनी हुई थी, लेकिन थाइलैंड और इंडोनेशिया सुपर सीरीज के खिताब का बचाव न कर पाने के कारण वह चौथे नंबर पर पहुंच गयी थी। उन्होने पिछले हफ्ते सिंगापुर सुपर सीरीज के अंतिम आठ में जगह बनाई जिससे कि वह फिर से तीसरे स्थान पर आ गई हैं।
लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली साइना के बैडमिंटन विश्व महासंघ की महिला एकल रैंकिंग में 73510 अंक हैं। वही चीन की लि जरेई 87713.42 अंकों के साथ पहले और यिहान वांग 74655.77 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
अन्य भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू 12वें स्थान पर बरकरार हैं, वह घुटने की चोट के कारण जून में लगातार दो टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पायी थी। इसके अलावा उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी अरूंधती पंतावने 10 अंकों के लाभ के साथ 49वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।

Saina Nehwal is at third ranking
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एक बार फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

साइना नेहवाल
वह मार्च 2013 तक अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर बनी हुई थी, लेकिन थाइलैंड और इंडोनेशिया सुपर सीरीज के खिताब का बचाव न कर पाने के कारण वह चौथे नंबर पर पहुंच गयी थी।

साइना नेहवाल
लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली साइना के बैडमिंटन विश्व महासंघ की महिला एकल रैंकिंग में 73510 अंक हैं।

साइना नेहवाल
अन्य भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू 12वें स्थान पर बरकरार हैं, वह घुटने की चोट के कारण जून में लगातार दो टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पायी थी। इसके अलावा उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी अरूंधती पंतावने 10 अंकों के लाभ के साथ 49वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।

साइना नेहवाल
साइना नेहवाल, ने ओलंपिक 2012 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications