For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd Test, AUS vs PAK: शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को लताड़ा, कहा- ऐसे नहीं होता भाई

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम और गेंदबाजों को लताड़ा है। दरअसल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट मैच में कंगारु टीम ने पहले खेलते हुए सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 589 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसमें डेविड वॉर्नर ने नााबाद 335 रन बनाये तो मार्नस लाबुशाने ने 166 रनों की पारी खेली।

इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज बिल्कुल बेअसर दिखाई दे रहे थे। इस पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी गुस्से में नजर आये और पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इन गेंदबाजों को पता ही नहीं है कि एडिलेड की पिच पर विकेट कैसे निकालते हैं।

और पढ़ें: हैदराबाद गैंगरेप से खेल जगत में गुस्सा, जानें कोहली से लेकर इरफान तक दिग्गज खिलाड़ियों ने क्या कहा

शोएब अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तानी गेंदबाजों को इस पिच पर विकेट कैसे निकाली जाती हैं इसका कुछ पता ही नहीं है। सब इस इंतजार में हैं कि कब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना विकेट फेंकती है या पारी घोषित करती है। ऐसा नहीं होता भाई।'

गौरतलब है कि गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी में भी संघर्ष दिखाई दे रहा है।

पाकिस्तान की टीम ने महज 89 रन पर अपने 6 विकेट खो दिये, हालांकि इसके बाद बाबर आजम और लेग स्पिनर यासिर शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7वें विकेट के लिये शतकीय साझेदारी कर ली है।

और पढ़ें: 2nd Test, NZ vs ENG: वॉटलिंग-मिचेल ने फिर बचाई कीवी टीम की डूबती नैया, लड़खड़ाई इंग्लैंड

बाबर आजम एक और टेस्ट शतक के मुहाने पर खड़े हैं तो यासिर शाह पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाजों से बेहतर खेल रहे हैं। हालांकि गेंदबाजी में जहां पाकिस्तान के गेंदबाज रन लुटा रहे थे और विकेट लेने में नाकाम हो रहे थे वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दूसरे दिन ही 6 विकेट झटक लिये।

ऑस्ट्रेलिया के लिये मिचेल स्टार्क 4 विकेट ले चुके हैं जबकि पैट कमिंस और हेजलवुड के नाम 1-1 विकेट है।

Story first published: Sunday, December 1, 2019, 10:35 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+