IPL Final: महामुकाबले में मुंबई से थोड़ा ही आगे है पुणे की टीम
आईपीएल 10 का आखिरी लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला अभी होने जा रहा है सीजन की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच। फाइनल में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच 21 मई को रात 8 बजे से आईपीएल 10 का फाइनल खेला जाएगा। जहां मुंबई दो बार आईपीएएल के खिताब पर अपना कब्जा कर चुकी है तो वहीं पुणे की टीम पहली और आखिरी बार फाइनल में पहुंची है। क्योंकि पुणे केवल दो साल के लिए ही आईपीएल में शामिल की गई थी।
खैर, दोनों टीमों में फाइनल मुकाबले से पहले हम आपको कुछ आंकड़ों के बार में बताने जा रहे हैं। इन आंकड़ों पर नजर जालें तो पुणे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
- आपको बता दें कि आईपीएल 10 का फाइनल हैदराबाद में होने जा रहा है। इस सीजन में हैदराबाद में हुए मैचों में पुणे के अलावा कोई भी बाहरी टीम यहां जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। हैदराबाद की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सभी को यहां हराया है केवल पुणे को छोड़कर। पुणे ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।
- पुणे इस सीजन में इकलौती टीम है जिसने 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। साथ ही पुणे का आईपीएल 10 की सभी टीमों से बेस्ट एवरेज और इकॉनमी रेट रहा है। पुणे का एवरेज (21.97) और इकॉमनी रेट (7.93) रहा है।
- हालांकि मुंबई पुणे से थोड़ी ही पीछे है। क्योंकि मुंबई पुणे के बाद दूसरी टीम है जिसने इस सीजन 99 विकेट लिए हैं। ममुंबई का एवरेज और इकॉमनी पुणे से थोड़ा ही पीछे है। मुंबई इंडियंस का एवरेज (25.36) और इकॉमनी रेट (8.08) पर ओवर रहा है।
- मुंबई ने पुणे के खिलाफ इस सीजन में खेले गए तीन मैचों में केवल 23 छक्के व 35 चौके लगाए हैं। मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस सीजन रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 10 फिफ्टी बनाई हैं। लेकिन मुंबई का मिडिल ऑर्डर पुणे के आगे धराशाई रहा है। केवल एक फिफ्टी ही बनाई है पुणे के खिलाफ उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पुणे का पलड़ा टिकाऊ मुंबई पर भारी है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
