For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ : दूसरा टेस्ट ड्रा पर समाप्त, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का पहला मैच बाय ओवल में 21 नवंबर को खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर एक पारी आैर 65 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मैच ड्रा पर छूटा। मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने टेस्ट करियर का 21वां शतक ठोका, वहीं रोस टेलर ने भी 19वां शतक लगाकर मैच ड्रा करवाने में भूमिका निभाई। विलियमसन 104 और टेलर 105 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड टीम की पहली पारी 375 रन बना सकी। इस दाैरान ओपनर टाॅम लाथम ने 105 रनों की पारी खेली, जबकि रोस टेलर ने 53, वीजे वाॅटलिंग ने 55 तो ड्रायल मिचेल ने 73 रनों की अहम पारी खेली। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्राॅड ने 4, क्रिस वोक्स ने 3, सैम कुरेन ने 2 तो जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट झटका।

न्यूजीलैंड की पहली पारी सिमटने के बाद इंग्लैंड ने भी दमदार बल्लेबाजी की। ओपनर रोय बर्नस की 101 और कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की बदाैलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 476 रन बना डाले। रूट ने 226 रनों की पारी खेली। इनके अलावा विकेटकीपर ओली पोप ने 75 रन बनाए। नील वैगनर ने 5, टिम साउदी ने 2 तो मैट हैरी व मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया। 101 रन की बढ़त मिलने के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में दो झटके जल्दी दे दिए। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 28 रनों तक टॉम लाथम और जीत रावल के विकेट गंवा दिए, हालांकि इसके बाद विलियमसन और टेलर ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और मैच आखिरकार ड्रॉ पर खत्म हुआ।

Story first published: Tuesday, December 3, 2019, 20:08 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+