विश्वकप जीतने पर भारत को मिलेंगे ज्यादा पैसे, जानिए क्यों?
मेलबर्न। इस समय विश्वकप का रोमांच चरम सीमा पर है और इस खेल का रोमांच और भी उस समय बढ़ गया जिस समय आईसीसी की ओर से कहा गया कि भारत या न्यूजीलैंड में से अगर कोई इस बार विश्वकप जीतता है तो उन्हें अन्यटीमों के मुकाबले ज्यादा पैसे मिलेंगे क्योंकि इन दोनों टीमों ने अपने पूल मैच में से एक भी मैच हारे नहीं हैं।
आपको बता दें कि विश्वकप जीतने वाले को 4.3 मिलियन डॉलर यानि 26.66 करोड़ रूपये मिलेंगे। लेकिन अगर यह खिताब भारत और न्यूजीलैण्ड की टीम ने जीता तो उन्हें 28.52 करोड़ रूपये मिलेंगे।
विश्वकप का फाइनल मैच 29 मार्च को खेला जायेगा और इस मैच में जो हारेगा उसे 20 लाख डॉलर मिलेंगे जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.92 लाख डॉलर मिलेंगे। क्वार्टर फाइनल से बाहर होने वाली टीम को 3.46 लाख डॉलर मिलेंगे। ग्रुप मैच से बाहर होने वाली टीम को 40 हजार डॉलर दिए जाएंगे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की सेना आज 3.46 लाख डॉलर लेकर टूर्नामेंट से बाहर होती है या फिर खेल के अंत में 4.3 मिलियन डॉलर लेकर विश्वविजेता बनती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
