विश्वकप में धोनी की पॉवर प्ले के लिए पॉवर प्लान
मेलबर्न। विश्वकप में टीम इंडिया जबरदस्त लय में नजर आ रही है। यही नहीं भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में विरोधी टीम को पटखनी दी है। लेकिन भारतीय टीम की सफलता का सबसे बड़ा कारण है पॉवर प्ले में एक भी विकेट नहीं खोना। पॉवर प्ले में पॉवर गेम के चलते विरोधी टीम को हमेशा मुंह की खानी पड़ी है।
विश्वकप में बैटिंग पॉवर प्ले के दौरान भारत का प्रदर्शन
- एडीलेड में पाकिस्तान के खिलाफ- 25/0 (36-40)
- मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ- 44/0 (36-40)
- पर्थ में यूएई के खिलाफ- 16/0 (17-18.5)
- पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ- 21/0 (36-39.1)
- हैमिल्टन में आयरलैंड के खिलाफ- 32/0 (34-36.5)
- ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ- 39/0 (36-40)
- मेलबर्न में बांग्लादेश के खिलाफ- 50/0 (36-40)
विश्वकप के सभी 7 मैचों में भारतीय टीम ने बैटिंग पॉवर प्ले में एक भी विकेट नहीं खोया है। कप्तान धोनी ने भी अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि हम पॉवर प्ले को लॉटरी के तौर पर नहीं लेते हैं। हमारा लक्ष्य होता है बिना विकेट खोये 55 से 60 रन स्कोर करना।
धोनी ने कहा कि हम पॉवर प्ले के दौरान विकेट नहीं खोना चाहते हैं। पॉवर प्ले के दौरान विकेट खोने से टीम पर दबाव बनने लगता है। उन्होंने कहा कि पॉवर प्ले के दौरान हम हमेशा क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने पर ध्यान देते है। उन्होंने कहा कि पहले से सेट बल्लेबाज पॉवर प्ले के दौरान अच्छा खेल खेल सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
