Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड : महिला कबड्डी टीम ने लहराया तिरंगा, जीता सोना

ग्वांग्झू। एशियाड में आज का दिन भारत के लिए सुनहरा साबित हुआ है। भारतीय महिला टीम ने कबड्डी में सोना जीत कर बारतीयों को तिरंगा लहराने का एक और मौका दे दिया है। 16वें एशियाड के महिला कबड्डी के फाइनल में भारत ने थाईलैंड को 28-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 11 हो गई है।

पढ़े : मीडिया करता है 26/11 जैसे हमलों का इंतजार?

खेल के पहले हाफ में भारतीय महिलाओं ने डिफेंस और अटैक का बेहतरीन मिश्रण दिखाया और पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा। भारत ने थाई रेडर को कोई मौका नहीं दिया जबकि भारतीय रेडर ने 17 अंक बटोर कर पहले हाफ तक स्कोर 17-7 कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने 4 बोनस अंक सहित 11 अंक बटोरे जबकि थाईलैंड को केवल 7 अंक ही मिल सके।

इस तरह से भारतीय महिलाओं ने थाईलैंड को 28-14 से परास्त कर कबड्डी का स्वर्ण पदक जीत लिया। आपको बता दें कि महिला कबड्डी एशियन खेलों में पहली बार शामिल की गई है। इस गोल्ड के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 54 हो गई है। ग्वांग्झू में 11 स्वर्ण, 14 रजत व 29 कांस्य जीतकर भारत दोहा एशियाड से आगे निकल चुका है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+