किंग्स्टन। जमैका टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने खेल में काफी खलल पैदा किया लेकिन फिर भी टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में हैं। मोहम्मद शमी की घातक बॉलिंग के बदौलत दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के चार विकेट 48 रन पर ही गिर गये।
आपको बता दें कि रूक-रूक कर हो रही तेज बारिश के कारण दिन का खेल एक घंटा 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और कई बार बाधित रहा। मोहम्मद शमी ने ब्रावो और मार्लन सैमुअल्स के विकेट चटकाए, जबकि अमित मिश्रा ने ब्रैथवेट और इशांत शर्मा ने राजेंद्र चंद्रिका (1) को आउट किया।
मालूम हो कि वेस्टइंडीज पहली पारी में मात्र 196 रन बना सकी थी, जिसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन नौ विकेट पर 500 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। अब भारत को इस मैच को जीतने के लिए वेस्टइंडीज के छह विकेटों की दरकार है।
Four wickets in morning session (48/4) & India are inching closer to victory. Shami 2/25, Ishant 1/19 & Mishra 1/4. pic.twitter.com/mtdsXaItkx
— BCCI (@BCCI) 2 August 2016