शुरूआती मुकाबले में भारत की भिड़ंत रूस से
सैंटियागो, 29 फरवरः सतर्क भारतीय टीम विश्व हाकी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में कल अपने अभियान की शुरूआत रूस के खिलाफ करेगी और वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ होगी कि इस चरण में कोई भी भूल उसकी ओलंपिक में प्रवेश करने की उम्मीदों को चकनाचूर कर सकती है.
छह देशों के इस कठिन टूर्नामेंट की विजेता टीम ही बीजिंग ओलपिंक के लिये क्वालीफाई कर पायेगी. मुख्य कोच जोकिम कार्वाल्हो चाहते हैं कि सिर्फ एक मैच पर ही ध्यान लगाया जाये और किसी भी चीज के लिये कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए.
भारतीय टीम रूस के खिलाफ इस शुरूआती मुकाबले को बड़े अंतर से जीतने के लिये प्रतिबद्ध होगी जिससे वह टूर्नामेंट के अंतिम चरण में उसके सामने गोल अंतर की किसी समस्या से रूबरू न हो.
कार्वाल्हो ने मैच से पूर्व संध्या पर कहा रूस की टीम से हम ज्यादा वाकिफ नहीं हैं इसलिये कोताही के लिये कोई जगह नहीं है. हमारी सरल रणनीति ज्यादा से ज्यादा गोल करने और मैच जीतने की होगी. उन्होंने प्रिंस आफ वेल्स क्लब में कहा अन्य मैचों के लिये भी यही रणनीति होगी. इसी तरह से हम गोल अंतर और अन्य मैचों के परिणाम की निर्भरता जैसी समस्या से बच सकेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications