भविष्य में राजनीति में जाना चाहती हैं सायना नेहवाल
सायना की पुस्तक का नाम है, "सायना नेहवाल प्लेइंग टू विन- माई लाइफ ऑन एंड ऑफ कोर्ट"। इस पुस्तक में सायना ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में लिखा है। उन्होंने अपने जीवन की हर खुशी और गम को शब्दों में उकेरा है। किताब के विमोचन के दौरान सायना ने कहा कि देश ने उन्हें बहुत प्यार दिया है, जिसके लिये वो हमेशा ऋणी रहेंगी।
सायना ने कहा कि उन्हें राजनीति बहुत अच्छी लगती है। बैडमिंटन करियर पूरा करने के बाद वो राजनीति में आकर देश की सेवा करना चाहेंगी। हालांकि उन्होंने अपने फेवरेट पॉलिटीशियन का नाम नहीं बताया।
सायना ने कहा कि इस किताब में उन्होंने वो बातें लिखी हैं, जो शायद दुनिया नहीं जानती है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन की दास्तां बयां की है। सायना ने कहा कि दुनिया में कुछ भी बिना मेहनत हासिल नहीं होता है। अभी भविष्य में उन्हें बहुत ऊपर जाना है। विश्व रैंकिंग में नंबर-1 पर आना उनका सपना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
