एफटीपी में आईपीएल के लिए जगह नहीं : आईसीसी
आईसीसी पर इस बात को लेकर काफी हद तक दबाव बढ़ता जा रहा था कि वह आईपीएल को एफटीपी में शामिल करे और उसके लिए एक निश्चित समय निर्धारित करे, जिससे कि अंतर्राष्ट्रीय व्यस्तताओं के बावजूद खिलाड़ी इस मोटी कमाई वाले आयोजन में खेल सकें।
आईसीसी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने अपने बयान में कहा, "हम आईपीएल जैसे घरेलू आयोजन को अपने एफटीपी में शामिल नहीं कर सकते। हम अपने दूसरे सदस्यों के साथ किए गए वादों को लेकर बाध्य हैं और फिलहाल इस संबंध में हम किसी स्तर पर विचार नहीं कर रहे हैं।"
अपने-अपने देशों के लिए खेल रहे होने के कारण आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के कई प्रमुख खिलाड़ी इस वर्ष जारी आईपीएल के तीसरे संस्करण के कुछ शुरुआती मैचों में अपनी फ्रेंचाइजी टीमों को सेवाएं नहीं दे पाए। इसके बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट सहित कई खिलाड़ियों ने आईसीसी से आईपीएल को एफटीपी में शामिल करने का अनुरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications