लगातार तीसरा मैच टलने की कगार पर, IPL को बंद करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर
नई दिल्ली। आईपीएल में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मैच टला और अब 5 मई को होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच को टाल दिया गया है। यही नहीं आज दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा और सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच को टाला जा सकता है। जिस तरह से आईपीएल में कोरोना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं उसके बाद आईपीएल को टालने या फिर रद्द करने की मांग को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट से अपील की गई है कि वह बीसीसीआई को निर्देश दे कि आईपीएल को या तो टाल दे या फिर उसे रद्द कर दे।
इस बाबत चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके जानकारी दी गई है। टीम की ओर से कहा गया है कि टीम के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाज और ट्रैवल सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोरोना संक्रमित है। 2 मई को कोरोना का टेस्ट हुआ था जिसमे दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों लोगों को बाकी की टीम से अलग आइसोलेट कर दिया गया है और मेडिकल टीम की सलाह पर सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। इन लोगों पर बीसीसीआई और सीएसके की मेडिकल टीम नजरर बनाए है और हर संभव मदद पहुंचा रही है। हम प्रार्थना करते हैं कि दोनों ही जल्द से जल्द स्वस्थ्य होकर वापस टीम के साथ जुड़े। सीएसके की बाकी की टीम आईपीएल के प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेशन में रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबले के बाद आईपीएल को कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है। दरअसल कई खिलाड़ियों के बीच संक्रमण के खतरे को देखते हुए आईपीएल को कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
