For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये 3 खिलाड़ी पड़े भारी

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स का इस आईपीएल के सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। शुरुआत में दिल्ली की टीम में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, दिल्ली की टीम का प्रदर्शन गिरता गया। लेकिन बाद में टीम ने वापसी की और आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। हालांकि टीम का प्रदर्शन ऊपर-नीचे रहा लेकिन कुछ खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे। आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का अहम मुकाबला है।

जेसन रॉय फ्लॉप

जेसन रॉय फ्लॉप

दिल्ली की ओर से शिखर धवन, एनरिक नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा, श्रेयस अय्यर ने लगातार अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। लेकिन टीम के तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने टीम को काफी निराश किया। टीम में जेसन रॉयल को बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया था लेकिन वह इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहे। बाद में जब वह टीम के लिए उपलब्ध हुए तो उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस सीजन में उन्होंने तीन मैच खेले लेकिन तीनों ही मैच में ना तो वो कोई विकेट ले सके और ना ही रन बना सके।

फेल साबित हुए रहाणे

फेल साबित हुए रहाणे

अजिंक्या रहाणे को टीम में बतौर अनुभवी बल्लेबाज शामिल किया गया था। उन्हें टीम की बल्लेबाजी में स्थिरता और मजबूती देने के लिए शामिल किया गया था। लेकिन अभी तक खेले गए मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। अभी तक रहाणे ने 7 मैच खेले हैं, जिसमे सिर्फ एक मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया है और इस सीजन में कुल 111 रन बनाए हैं। ऐसे में रहाणे को टीम में शामिल करना दिल्ली के लिए महंगा पड़ा है।

हेटमायर का निराशाजनक प्रदर्शन

हेटमायर का निराशाजनक प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हेटमायर ने टीम की ओर से अभी तक कुल 10 मैचों में 228 रन बनाए हैं। हेटमायर ने इस सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। हेटमायर से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वेस्टइंडीज के इस आक्रामक बल्लेबाज ने अभी तक अपने प्रदर्शन से टीम को निराश ही किया है।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 17:36 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+