सचिन को पछाड़ धोनी बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
नई दिल्ली। मोहाली वनडे में हमने जिस कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखा, उसी को देखने की इच्छा उनके फैंस लंबे वक्त से कर रहे थे। धोनी ने जिस तरह से रविवार को मोहाली के मैदान पर 80 रनों की पारी खेली उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है।
'अखिलेश ने मुझे प्रताड़ित किया, कभी साथ काम नहीं करूंगा'
अपने हर शॉट से उन्होंने अपने आलोचकों के मुंह पर जमकर तमाचा जड़ा, अपने खेल से जहां माही ने दर्शकों का दिल जीता वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे कर लिए और यही नहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान अपना तीसरा छक्का जड़ने के साथ सचिन तेंदुलकर के भारत की तरफ से 195 छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला।
आखिर दिवाली के पावन पर्व में क्यों खेला जाता है जुआ?
मालूम हो कि धोनी ये कीर्तिमान अपने 281वें मैच में पूरा किया है और इसके साथ ही अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर भी पहुंच गये हैं।
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट...
- पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351)
- श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270)
- वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (238)
- न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200)
- भारत के महेंद्र सिंह धोनी (196)
- भारत के सचिन तेंदुलकर (195)
- भारत के सौरव गांगुली (190)
- भारत के युवराज सिंह (148)
- भारत के वीरेंद्र सहवाग (136)
- भारत के सुरेश रैना (120)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
