ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा ने धवन को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। भारत ने विंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शिखर धवन का बल्ला जमकर बोला था। धवन ने धुआंधार बल्लेबाजी की थी और वह शतक लगाने से चूक गए थे। लंबे अरसे से धवन का बल्ला शांत था लेकिन अंतिम टी20 में उन्होंने अपने बल्ले से करारा प्रहार किया। ऐसे में रोहित शर्मा ने शिखर धवन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में बोला धवन का बल्ला:
वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में धवन रन के लिए जुझते नजर आ रहे थे लेकिन धवन ने बीते रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंद में 92 रन की पारी खेली जिससे भारत ने मेहमान टीम को छह विकेट से हराकर 3-0 से क्लीनस्वीप किया। धवन और ऋषभ पंत (25 गेंद में 53 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 130 रन जोड़े और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

क्या बोले रोहित:
मैच खत्म होने के बाद रोहित ने कहा, ''टीम के नजरिये और खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण था कि आस्ट्रेलिया दौरे से पहले धवन ने रन बनाए। रोहित ने कहा कि शिखर लंबे समय से बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे थे। मुझे खुशी है कि वह मैच जिताने वाली पारी खेल पाया और महत्वपूर्ण दौरे से पहले फार्म हासिल कर पाया।''
रोहित ने कहा कि ऋषभ पंत भी रन बनाने के लिए उत्सुक हैं और मैदान पर रन बनाने की भूख देखकर अच्छा लगता है। ऋषभ के लिए ये शानदार मौका था। इस मौके को धवन और ऋषभ पंत ने भुनाया और टीम के लिए जीत की ़राह तैयार की।
भारत के आस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत ब्रिसबेन में 21 नवंबर को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के साथ होगी। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि इससे पहले काफी समय है। पहले टेस्ट मैच से पूर्व हमें टी20 अंतरराष्ट्रीय और अभ्यास मैच खेलने हैं। मैं टेस्ट मैचों के बारे में नहीं सोच रहा। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो काफी आगे के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ वापस जाकर कुछ दिनों के ब्रेक और उसके बाद आस्ट्रेलिया जाने और टी20 श्रृंखला की तैयारी के बारे में सोच रहा हूं।''

धोनी बढ़ाते हैं हौसला:
टी20 श्रृंखला के दौरान दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी पर रोहित ने कहा, ''धोनी श्रीलंका में निदाहस ट्राफी में भी नहीं खेला था।''उन्होंने कहा, ''धोनी का टीम में नहीं होना खलता है। उसकी मौजूदगी से ही सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि काफी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है विशेषकर युवा खिलाड़ियों का।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
