मोदी की नकेल कसने की तैयारी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री शरद पवार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख शशांक मनोहर के बीच बातचीत हुई है.
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी के मुद्दे पर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक 26 अप्रैल को होगी. शरद पवार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उपाध्यक्ष भी हैं.
उन्होंने स्पष्ट किया कि ललित मोदी को लेकर कोई भी फ़ैसला सर्वसम्मति से होगा. पवार ने कहा, "गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हम सर्वसम्मति से फ़ैसला करने की कोशिश करेंगे. हम भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करेंगे."
बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर ने कहा कि इस मामले में उनकी निजी राय कोई मायने नहीं रखती.
उन्होंने कहा कि गवर्निंग काउंसिल में कोई भी फ़ैसला सबसे विचार-विमर्श के बाद होगा. शशांक मनोहर शरद पवार से मिलने के लिए मंगलवार को नागपुर से दिल्ली पहुँचे थे.
शरद पवार-शशांक मनोहर मुलाक़ात के अलावा शरद पवार, प्रणब मुखर्जी और पी चिदंबरम के बीच भी बातचीत हुई.
पिछले दिनों आईपीएल-4 के लिए कोच्चि टीम की बोली को लेकर शुरू हुए विवाद में नित नए आयाम जुड़ रहे हैं.
इस विवाद के कारण शशि थरूर को विदेश राज्य मंत्री का पद छोड़ना पड़ा, तो आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी पर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं.
आयकर अधिकारी आईपीएल की कमाई और लेन-देन की जाँच में भी लगे हुए हैं. प्रवर्तन निदेशालय भी आईपीएल की जाँच कर रहा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
